हड़ताल पर उतरे स्वास्थ्य कर्मचारी, मुंडन करवाकर जताया रोष

Edited By Deepak Paul, Updated: 05 Sep, 2018 02:57 PM

rowdy show of health workers regarding demands

रोडवेज के बाद अब सिविल अस्पताल में बहुउद्देश्य स्वास्थ्य कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन पर उतर अाए है, प्रदर्सन के दौरान कर्मियों पांच कर्मियों ने सिर के बाल मुंडवा दिए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मौजूद कर्मचारी नेता ने...

पलवल(गुरुदत्ता गर्ग): रोडवेज के बाद अब सिविल अस्पताल में बहुउद्देश्य स्वास्थ्य कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन पर उतर अाए है, प्रदर्शन के दौरान कर्मियों पांच कर्मियों ने सिर के बाल मुंडवा दिए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर मौजूद कर्मचारी नेता ने बताया कि राज्य सरकार कर्मचारियों की मांगों को मान नहीं रही है। 

जानकारी के अनुसार मांगों को लेकर बहुउद्देश्य कर्मचारी दस दिनों से हडताल पर है। उनका कहना है कि स्वास्थ्य मंत्री ने बयान दिया था कि हुउद्देश्य कर्मचारियों की मांगों को मान लिया गया है, लेकिन अभी तक उन्हें कर्मियों तक लागू नहीं किया। उनका कहना है कि सरकार ने  एस्मा भी लागू कर दिया है, लेकिन सरकार की किसी भी धमकी से डरने वाले नहीं हैं। जो कर्मचारी हड़ताल पर हैं वे सभी गिरफ्तारियां देने को तैयार हैं। सरकार चाहे कर्मचारियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दें। 

उनकी मांग है कि कर्मचारियों को 4200 रूपए का ग्रेड दिया जाए। बहुउद्देश्य कर्मचारियों को तकनीकी घोषित किया जाए। कच्चें कर्मचारियों को पक्का किया जाए। समान काम के बदले समान वेतन दिया जाए। वर्दी भत्ता समान रूप से लागू किया जाए। उन्होंने बताया कि रोष प्रदर्शन के दौरान पांच कर्मचारियों ने मुंडन करवाया जिनमें दिवाकर, पृथ्वी सिहं, शांतवीर, अश्वनी, अजीत सिहं शामिल है। सरकार को चेताया जा रहा है कि सरकार बहुउद्देश्य कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र मानें ताकि जनता को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना तो भविष्य में आने वाले चुनावों में इसका परिणाम सरकार को भुगतना पडेगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!