बारिश में गिरी मकान की छत, दबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत

Edited By Isha, Updated: 24 Jul, 2022 08:38 PM

roof of house fell in the rain elderly woman died due to being crushed

जींद जिले के गांव रधाना में भी बारिश के चलते एक मकान की छत गिर गई, जिसके नीचे दबने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है।

जींद: हरियाणा के कई जिलों में लगातार हो रही बरसात के चलते जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई तो वहीं कई जगह लोगों को बारिश के कारण परेशानी भी झेलनी पड़ रही है। जींद जिले के गांव रधाना में भी बारिश के चलते एक मकान की छत गिर गई, जिसके नीचे दबने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवा दिया गया है।

 

खाना खाकर सो रही थी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला

जानकारी के अनुसार गांव रधाना में लगातार हो रही बारिश से एक मकान की छत गिर गई। जिस वक्त मकान की छत गिरी तब एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर में ही मौजूद थी। महिला रात को खाना खाने के बाद सोई हुई थी। हादसे के बाद महिला को नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि ज्यादा बारिश होने के कारण यह हादसा हुआ है। इस हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है। सूचना मिलने पर प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और कार्रवाई शुरू की। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!