Edited By Isha, Updated: 07 Apr, 2020 05:36 PM
कोविड-19 के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान जहाँ अर्थव्यवस्था चौपट होती जा रही है वही हरियाणा पुलिस फायदे में है।रोहतक पुलिस ने एक करोड़ 31 लाख रुपए के चालान करके अपना खजाना भर लिया है। कोरोना के चलते प्रधानमंत्री
रोहतक(दीपक)- कोविड-19 के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान जहाँ अर्थव्यवस्था चौपट होती जा रही है वही हरियाणा पुलिस फायदे में है।रोहतक पुलिस ने एक करोड़ 31 लाख रुपए के चालान करके अपना खजाना भर लिया है। कोरोना के चलते प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता से बार-बार अपने अपने घरों मे रहने की अपील भी कर रहे है। इसके बावजूद काफी लोग इसका उलंघन कर रहे है। रोहतक में पुलिस ने सख्ती करते हुए 1 करोड़ 31 लाख रु के चालान काटे ओर 185 लोगो को गिरफ्तार किय, यहीम नही पकड़े गए लोगो की जमानत करवाने के बाद उन्हें घर मे ही नजरबंद करते हुए हर रोज पुलिस चैकिंग कर रही है ।
डीएसपी गौरखपाल राणा ने बताया कि लोक डाउन के दौरान 115 एफआरआई दर्ज की है जिसमे 185 लोगो को गिरफ्तार किया हैय़ उन्होंने कहा इस दौरान 3721 लोगो के चालान किये है जिसमे 1 करोड़ 35 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यही नही जमानत पर छूटे लोगो को घर मे नजरबंद किया गया है।