रॉकी मित्तल बने ‘एक और सुधार सैल’ के डायरेक्टर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Dec, 2017 12:31 PM

rocky mittal director

रॉकी मित्तल को हरियाणा सरकार के ‘एक ओर सुधार सैल’ कार्यक्रम का प्रोजैक्ट डायरेक्टर बनाया गया है। रॉकी मित्तल पूर्व में मुख्यमंत्री के चीफ पब्लिसिटी एडवाइजर रह चुके हैं लेकिन किन्हीं कारणों से वह पद उन्हें छोड़ना पड़ा था। इसके बाद से वे बिना किसी पद...

कैथल (सुखविंद्र): रॉकी मित्तल को हरियाणा सरकार के ‘एक ओर सुधार सैल’ कार्यक्रम का प्रोजैक्ट डायरेक्टर बनाया गया है। रॉकी मित्तल पूर्व में मुख्यमंत्री के चीफ पब्लिसिटी एडवाइजर रह चुके हैं लेकिन किन्हीं कारणों से वह पद उन्हें छोड़ना पड़ा था। इसके बाद से वे बिना किसी पद के हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित पी.एम. नरेंद्र मोदी के लिए गाने लिखने व गाने का काम कर रहे थे। गुजरात विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने मंच पर अपनी प्रस्तुतियों से गुजरातियों का दिल जीत लिया था। उनकी प्रस्तुतियां राष्ट्रीय मीडिया में भी सुर्खियां बनी थीं। इसके बाद पिछले 5 दिनों से वे भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा लगाई गई ड्यूटी के चलते उड़ीसा में पार्टी की संभावनाओं की रिपोर्ट तैयार करके लौटे हैं। 

उन्हें हरियाणा सरकार में ‘एक ओर सुधार सैल’ कार्यक्रम का डायरेक्टर नियुक्त कर दिया है। राज्यपाल द्वारा दी गई इस नियुक्ति के बाद से वे इस प्रोजैक्ट के तहत प्रदेश भर में काम करेंगे, जिसमें एक ओर सुधार प्रोजैक्ट में कई नई योजनाएं शामिल रहेंगी, जो भी काम वर्तमान में खराब पड़ा है, उसमें सुधार करके उस प्रोजैक्ट के तहत रिकॉर्ड में रखा जाएगा। इसके बाद लोगों की फीडबैक भी ली जाएगी। रॉकी मित्तल ने बताया कि उन्हें पद का लालच कभी नहीं था। वे पी.एम. मोदी के लिए गाने लिखते हैं और आगे भी लिखते और गाते रहेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि आम जनता को मुख्यमंत्री की पारदर्शी व स्पष्ट नीति के चलते सीधा लाभ मिल सके। लोगों को बिचौलियों के कारण किसी तरह की परेशानी न हो।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!