Edited By Deepak Paul, Updated: 28 Apr, 2018 04:44 PM
पानीपत सीअाईए वन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जो पहले फिल्मी अंदाज में युवकों और व्यापारियों को हनीट्रैप में फसा कर उनसे मोटी रकम लूटते थे। पुलिस में गिरफ्त में अाए चारों आरोपी ,जिनमें 3...
पानीपत(अनिल कुमार): पानीपत सीअाईए वन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जो पहले फिल्मी अंदाज में युवकों और व्यापारियों को हनीट्रैप में फसा कर उनसे मोटी रकम लूटते थे। पुलिस में गिरफ्त में अाए चारों आरोपी ,जिनमें 3 महिला और एक पुरुष हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार आरोपियों में से एक उर्वशी नाम की महिला है, जिसने सतबीर नाम के जेई को अपने जाल में फसाया। उसके बाद पानीपत कोर्ट की वकील विजय लक्ष्मी के घर उसके साथ अपना अश्लील वीडियो बनाकर उससे दस लाख रुपये की मांग की , उसने डर के मारे तीन लाख रुपए महिला को दे दिए, जिस पर महिला और पैसों की डीमांड करने लगी। सतबीर ने हिम्मत दिखाते हुए इसकी शिकायत पुलिस में दे दी और आज पानीपत पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुख्य साज़िशकर्ता एडवोकेट लक्ष्मी विजय उर्वशी , सीमा और प्रतीक को गिरफ्तार किया, प्रतीक और सीमा रिश्ते में बुआ और भतीजे हैं।
अधिकारी ने बताया कि जेइ सतबीर उर्वशी के घर बिजली का मीटर लगाने गया था और वही इस जाल में फसाया गया। एएसपी ने बताया की ये महिलाएं पहले भी कई लोगों को फसाकर उनसे पैसे ऐंठ चुकी है और आज आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और इन आरोपियों से इस प्रकार के कई मामलों का खुलासा होने की संभावना है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर हनीट्रैप को कोई एेसे कोई मामला सामने अाता है तो तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को को जाए।