फिर बढ़ी रोडवेज की हड़ताल, कर्मचारियों के समर्थन में उतरे रामपाल के अनुयायी

Edited By Deepak Paul, Updated: 01 Nov, 2018 01:10 PM

roadways to be extended till 4th november 4 in jind to janshayog rally

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी रही। वहीं रोडवेज यूनियन के नेता सरबत पुनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रोडवेज की हड़ताल को 4 नवंबर कर बढ़ा दिया गया

रेवाड़ी(मोहिंद्र भारती): रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल 16वें दिन भी जारी रही। वहीं रोडवेज यूनियन के नेता सरबत पुनिया ने जानकारी देते हुए बताया कि रोडवेज की हड़ताल को अब 4 नवंबर कर और बढ़ा दिया गया है। विभागीय कर्मचारियों के समर्थन के बाद अब हड़ताल के समर्थन में सतलोक अाश्रम प्रमुख रामपाल के अनुयायी भी उतर अाए हैं। जो कि कई हत्याओं के मामले में जेल में अाजीवन कारावास की सजा काट रहा है। अाज धरनास्थल पर भारी तादाद में पहुंचे रामपाल अनुयायियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि 4 नवंबर को जींद में एक विशाल रैली की जाएगी, जिसके बाद हड़ताल को लेकर अागामी कार्यप्रणाली पर एेलान किया जाएगा।  

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार गतदिवस फतेहाबाद के भूना में रैली के लिए जा रहे सीएम मनोहर लाल का रास्ता रोकने जा रहे कर्मचारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर पानी की बौछारें कीं। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे करीब 1800 कर्मचारियों को भगा दिया। विरोध करने पर 14 कर्मचारी नेताओं को हिरासत में लिया है। लाठीचार्ज से 12 लोग जख्मी हुए हैं। 

इस घटना के बाद सीएम को नाढोड़ी वाया जांडली के रास्ते लाया गया। भड़के रोजवेजकर्मियों ने तालमेल कमेटी के सदस्य वीरेंद्र सिंह धनखड़ ने बताया कि 4 नवंबर को कर्मचारियों की राज्यस्तरीय रैली बुलाई गई है। उसमें आगामी रणनीति का ऐलान किया जाएगा।  उधर, रोडवेज यूनियनों ने हड़ताल 4 नवंबर तक बढ़ा दी है। तालमेल कमेटी के सदस्य वीरेंद्र सिंह धनखड़ ने बताया कि 4 नवंबर को कर्मचारियों की राज्यस्तरीय रैली बुलाई गई है। उसमें आगामी रणनीति का ऐलान किया जाएगा। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!