फिर आंदोलन की तैयारी में रोडवेज कर्मचारी, कल 2 घंटे के लिए करेंगे चक्का जाम

Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Jul, 2017 02:39 PM

roadways employees strike on tomorrow

प्राइवेट परमिट पॉलिसी के विरोध में रोडवेज कर्मचारी कल से प्रदेश भर में दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। गोहाना में हरियाणा रोडवेज सयुक्त कर्मचारी

गोहाना(सुनील जिंदल):प्राइवेट परमिट पॉलिसी के विरोध में रोडवेज कर्मचारी कल से प्रदेश भर में दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। गोहाना में हरियाणा रोडवेज सयुक्त कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष दलबीर किरमारा ने रोडवेज कर्मचारियों की मीटिंग लेते हुए सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। 
PunjabKesari
दलबीर किरमारा ने कहा कि सरकार बार-बार प्राइवेट परमिट पॉलिसी को लागू कर कर्मचारियों के साथ मजाक कर रही है। जिसके चलते कल प्रदेश भर के रोडवेज कर्मचारी दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। उसके बाद भी सरकार न प्राइवेट परमिट पॉलिसी को रद्द करने का काम नहीं किया तो आने वाली 13 अगस्त को मतलोड़ा में परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पवार के निवास का घेराव कर आगे की रणनीति तैयार कर किसी बड़े आंदोलन का फैसला लिया जा सकता है

सरकार द्वारा समझौता कर अपने वादे से मुकरने से कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारी सरकार से मांग कर रहे है कि तुरंत प्रभाव से प्राइवेट पॉलिसी को बंद कर रोडवेज में नई बसें लाने का काम करे। इसके इलावा कर्मचारियों की पक्की भर्ती भी की जाए। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!