Edited By vinod kumar, Updated: 09 May, 2020 10:26 PM
काेराेना वायरस के बढ़ती दहशत के बीच आज हरियाणा के गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा हाे गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस कर्मियाें काे कुचल दिया। इस हादसे में एक पुलिस कर्मी भरत सिंह की माैके पर ही माैत हाे गई, जबकि दूसरा कर्मी गंभीर रुप से घायल हाे...
गुरुग्राम(माेहित): काेराेना वायरस के बढ़ती दहशत के बीच आज हरियाणा के गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा हाे गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पुलिस कर्मियाें काे कुचल दिया। इस हादसे में एक पुलिस कर्मी भरत सिंह की माैके पर ही माैत हाे गई, जबकि दूसरा कर्मी गंभीर रुप से घायल हाे गया। घायल कर्मचारी काे मानेसर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
यह दर्दनाक घटना आज दोपहर ढाई बजे पेश आई। जानकारी के मुताबिक दोनों पुलिस कर्मचारी नाकों पर तैनात थे। वह कोविड ड्यूटी के लिए गुरुग्राम आ रहे थे। इसी दाैरान तेज रफ्तार ट्रक उन्हें रौंद दिया। जिसमें एक की माैत हाे गई। पुलिस ने ट्रक और ड्राइवर को मौके काबू कर लिया है।