Edited By Rakhi Yadav, Updated: 02 Jun, 2018 01:54 PM
रेवाड़ी के गांव लिसान में एक महिला के साथ गांव के ही पूर्व पटवारी और उसके बेटों द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला ने मदद के लिए 100 नंबर पर कॉल भी किया लेकिन पुलिस नहीं आई....
रेवाड़ी(मोहिंद्र भारती): रेवाड़ी के गांव लिसान में एक महिला के साथ गांव के ही पूर्व पटवारी और उसके बेटों द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला ने मदद के लिए 100 नंबर पर कॉल भी किया लेकिन पुलिस नहीं आई। सिर्फ आश्वासन देती रही कि जल्द ही उनकी मदद को पहुचेंगी।
महिला ने बताया कि रात को करीब साढ़े दस बजे वह और उसकी सास घर पर अकेले थे। उसका पति खेत पर गया हुआ था। अचानक महिला के घर के बाहर खड़ी बाइक को पड़ोस में रहने वाले एक पूर्व पटवारी ने ट्रैक्टर से टक्कर मारकर गिरा दिया।
महिला ने जब इसका विरोध किया तो पटवारी ने अपने तीन बेटों को बुलाकर महिला की पिटाई कर दी। उसके कपड़े तक फाड़ दिए और अश्लील हरकतें की। किसी तरह महिला ने उसके चंगुल से निकलकर पुलिस हैल्पलाइन नंबर 100 पर कई बार फोन किया। लेकिन पुलिस उसकी मदद को नहीं आई। अब पीड़िता मीडिया की मदद से न्याय की गुहार लगा रही है।
महिला आरोपियों को सज़ा दिलाने की मांग कर रही है। अब देखना यह होगा कि महिला सुरक्षा का दम भरने वाली पुलिस इस पीड़ित महिला को न्याय दिलाएगी या फिर महिलाएं समाज में इसी तरह बेइज्जत होती रहेंगी।