Edited By Isha, Updated: 03 Jun, 2020 03:30 PM
फतेहाबाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। फतेहाबाद आज फिर एक केस कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति फतेहाबाद की भट्ठा कॉलोनी का रहने वाला और वह 31 मई को नोएड़ा से लौटा था।
फतेहाबाद(रमेश): फतेहाबाद जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। फतेहाबाद आज फिर एक केस कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। व्यक्ति फतेहाबाद की भट्ठा कॉलोनी का रहने वाला और वह 31 मई को नोएडा से लौटा था।
फतेहाबाद पहुंचते ही स्वास्थ्य विभाग ने उसका सेंपल लिया था और उसे होम क्वारंटाइन किया गया था। आज उसकी सेंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के घर को केंटनमेट जोन बनाया गया है जबकि पूरी कॉलोनी को बफर जोन बना दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कवारेंटीन व्यक्ति फतेहाबाद में आने के बाद घर से बाहर नहीं निकला। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग और सिविल प्रशासन के लोग संक्रमित व्यक्ति की मैनजमेंट में जुटे हुए थे।