Edited By vinod kumar, Updated: 22 Apr, 2021 09:07 PM
हरियाणा में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। रोजाना कोरोना अपने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। वीरवार को राज्य में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ 9742 नए मामले मिले। नए केसों के साथ अब प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों का रिकॉर्ड भी रोजाना टूट रहा है।
चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। रोजाना कोरोना अपने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। वीरवार को राज्य में एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ 9742 नए मामले मिले। नए केसों के साथ अब प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों का रिकॉर्ड भी रोजाना टूट रहा है।
वीरवार को राज्य में रिकॉर्ड तोड़ 55 लोगों की जान गई। सबसे ज्यादा मौतें गुरुग्राम और फरीदाबाद में 10-10 हुई। इन दोनों जिलों में कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिल रहा है। मौतों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी सरकार की चिंता को भी बढ़ा रही है। अब तक राज्य में 3583 लोगों की जान जा चुकी है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)