रोडवेज हड़ताल को लेकर पक्ष-विपक्ष पर सांसद सैनी के बोल, पढ़िए (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 24 Oct, 2018 10:31 PM

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल पर सांसद राजकुमार सैनी ने पक्ष और विपक्ष पर तंज कसते हुए कर्मचारियों को हड़ताल खत्म करने की अपील की। उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से किसी पार्टी को तो नहीं घेरा लेकिन अपनी बात में सभी राजनीतिक पार्टियों...

रादौर(कुलदीप सैनी): रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल पर सांसद राजकुमार सैनी ने पक्ष और विपक्ष पर तंज कसते हुए कर्मचारियों को हड़ताल खत्म करने की अपील की। उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से किसी पार्टी को तो नहीं घेरा लेकिन अपनी बात में सभी राजनीतिक पार्टियों को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष जो कर्मचारियों के साथ खड़ा होता है, वो सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों को मांगों को भूल जाता है। उन्होंने सरकार से रोडवेज कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने की अपील के साथ कर्मचारियों से भी जनता को हो रही परेशानी को देखते हुए हड़ताल को खत्म करने की अपील की।

रादौर पंहुचे लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी सुप्रीमो और कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ने रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल में विपक्षी पार्टियों द्वारा दिए जा रहे सहयोग पर तंज कस्ते हुए कहा कि जब ये लोग सत्ता में आते हैं तब इन्हे कर्मचारियों की याद क्यों नहीं आती?

उन्होंने कहा कि आज तक सभी राजनितिक पार्टियों ने कर्मचारियों का शोषण किया, उनकी मांगो पर गौर नहीं किया। नतीजतन आए दिन कर्मचारियों को अपनी मांगों को लेकर सड़को पर उतरना पड़ता है। वहीं सांसद ने सरकार से भी कर्मचारियों की जायज मांगों को पूरा करने के बात कहने के साथ-साथ कर्मचारियों को भी देशहित में आगे आकर देश निर्माण में अपना सहयोग करने की बात कही।


हरियाणा की हर खबर अब आपके वॉट्सऐप पर, सब्सक्राइब करें
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!