Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Naveen Dalal, Updated: 07 May, 2019 09:11 PM

read 10 big news of haryana throughout the day 07 may

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उनमें अगर हिम्मत है तो विकास के मुद्दे पर...

प्रियंका गांधी का विवादित बयान, महाभारत के दुर्योधन से की मोदी की तुलना
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि उनमें अगर हिम्मत है तो विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा लोग पीएम को अच्छी तरह से समझाने वाले हैं। मोदी में भी कौरवों के नेता दुर्योधन की तरह अहंकार है। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है। आज देश के सामने किसानों, रोजगारी की चुनौतियां है।

खट्टर का तंज: 'कांग्रेसी खुद कहते हैं राहुल गांधी के नाम पर वोट मत मांगना'
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एक बार फिर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए राहुल गांधी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग तो खुद कहते हैं कि कांग्रेस के नाम पर वोट मांग लेना, प्रत्याशी के नाम पर वोट मांग लेना, लेकिन राहुल गांधी के नाम पर वोट न मांगना। जो वोट मिलने होंगे वे भी बंद हो जाएंगे। सीएम मंगलवार को पंचकूला में अंबाला लोकसभा सीट के प्रत्याशी रत्नलाल कटारिया के पक्ष में वोट मांगने आए थे।

प्रियंका गांधी अपने बच्चों को कब बताएंगी उनका बाप चोर है: असीम
अंबाला में भाजपा प्रत्याशी रत्न लाल कटारिया के चुनाव प्रचार के लिए जनसभाएं करते हुए विधायक असीम गोयल लगातार गाँधी परिवार को निशाने पर ले रहे हैं। अंबाला में प्रियंका गाँधी के दौरे से पहले असीम गोयल ने कहा प्रियंका गांधी नारे लगवा रही हैं कि चोकीदार चोर है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी अपने बच्चों से कब बताएंगी कि उनका बाप भी चोर है।

गुर्जर ने भड़ाना पर कसा तंज, कहा- पता नहीं 'कौन सी पीकर' करते हैं प्रचार
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में अपने प्रचार प्रसार में जुटे भाजपा उम्मीदवार कृष्ण पाल गुर्जर ने कांग्रेस उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना पर कटाक्ष किया है। वहीं उन्होंने व्यंग्यात्मक तरीके से भड़ाना पर 'पीकर' चुनाव प्रचार करने का आरोप लगाया है।

विरोध हुआ तो विज ने दी सरेआम गालियां, हंगामे का वीडियो वायरल
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मंत्री विज विरोध कर रहे लोगों को गाली देते नजर आ रहे हैं। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे प्रदेश में भाजपा की थू-थू हो रही है। जनता भी इसकी कड़ी निंदा कर रही है।

कुलदीप शर्मा करनाल से नहीं लड़ते, तो मुझे सोनीपत आने की जरूरत न होती: हुड्डा
सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में पूरी जान लगाकर प्रचार प्रसार करने में जुटे कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें सोनीपत में उनके प्रचार के लिए उन्हें सोनीपत आना ही नहीं पड़ता, यदि कुलदीप शर्मा करनाल से चुनाव न लड़ रहे होते। उन्होंने कहा कि बिना उनके गन्नौर आए ही यहां के विधायक कुलदीप शर्मा ही अपने बलबूते उन्हें जीत दिला देते।

मोदी राज में खत्म हुआ युवाओं का रोजगार व नौकरियां, बंद हुए उद्योग: आजाद
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने भाजपा को जनविरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि कहा भाजपा पिछले चुनाव में की गई घोषणाओं में से एक भी घोषणा को लागू करने में असफल रही। वे पानीपत में कांग्रेस के स्टार प्रचारक बनकर करनाल लोकसभा प्रत्याशी के लिए वोट की अपील करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कहा उमर अब्दुला और ममता बनर्जी मोदी के कारण अलग राज्य का दर्जा मांगने को मजबूर हैं।

'कांग्रेस और भाजपा वोट मांगने के लिए स्टार प्रचारकों का ले रही है सहारा' (Video)
लोकसभा के चुनावी दौर में फरीदाबाद से बसपा प्रत्याशी मनधीर मान ने पृथला विधानसभा के भनकपुर मोहल्ला, गदपुरी, छपरौला जैसे दर्जनों बड़े गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार अपनी हार को टालने के लिए बड़े-बड़े नेताओं को बुलाकर वोट मांग रहे हैं मगर अब जनता सब जान चुकी है भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार के पैरों के नीचे से जमीन खिसकनी शुरू हो गई है। इसलिए बड़े स्टार प्रचारकों का सहारा ले रहे हैं।

महिला जज ने अपने वकील पति पर लगाए जान से मारने के आरोप
यमुनानगर जिला अदालत में तैनात एक महिला सिविल जज ने अपने पति के खिलाफ उन्हें जान से मारने के प्रयास का मामला दर्ज करवाया हैं। जानकारी के अनुसार महिला जज इलाज के लिए निज़ी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं पुलिस ने महिला जज की शिकायत के आधार पर मामला दर्र कर लिया है। वहीं बता दें कि महिला जज का पति भी पेशे से वकील है और फिलहाल तक पुलिस की हिरासत से बाहर बताया जा रहा हैं।

मोदी सबसे बड़ा देशद्रोही, असली देशभक्त दुष्यंत चौटाला : केजरीवाल
लोकसभा के चुनावी दौर में जेजेपी और 'आप' के नेतृत्व में जन विजय रैली को आयोजन किया गया। जहां हिसार से जेजेपी और 'आप' के लोकसभा प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे देशद्रोह के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मोदी फर्जी राष्ट्रवादी है और मोदी से बड़ा नकली देशद्रोही कोई नहीं है।


 



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!