Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By vinod kumar, Updated: 03 Nov, 2019 08:22 PM

read 10 big news of haryana throughout the day 03 november

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

निर्मल सिंह ने कुमारी शैलजा पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- चुनाव में दिया धोखा
कांग्रेस के बागी नेता निर्मल सिंह ने प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा पर एक गंभीर आरोप लगाया है। निर्मल सिंह ने कहा कि कुमारी शैलजा ने चुनाव में धोखा दिया है। बता दें कि कांग्रेस से बागी हुए नेता निर्मल सिंह विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने से नाराज हैं। विधानसभा चुनाव में शुरू हुई बगावत अभी तक थमी नहीं है।
 

क्या रहेगा हरियाणा विधानसभा का पूरा शेड्यूल, देखिए कार्यक्रम की पूरी लिस्ट
हरियाणा की भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार का पहला विधानसभा सत्र 4 नवम्बर से शुरू होगा। सूत्रों की मानें तो विधानसभा सचिवालय 3 दिन के सत्र के हिसाब से तैयारियां कर रहा है। यही नहीं, विधायकों का सीटिंग प्लान भी तैयार हो रहा है।
 

JJP-BJP का गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन: अभय
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बाद अब इनेलो ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है जिसमें राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बुलाया गया था।इस दौरान अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में चुनावों के अंदर अच्छा प्रदशन न होने पर चर्चा हुई ।
 

दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए सीएम खट्टर, मंत्रिमंडल को लेकर की चर्चा
हरियाणा के दूसरी बारी मुख्यमंत्री बने मनोहर लाल खट्टर दो दिन के बाद दिल्ली से अब चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली हरियाणा भवन में बैठक के बाद सीएम खट्टर चंडीगढ़ रवाना हुए हैं। बता दें कि इस बैठक में मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा की गई। इस बैठक में सुभाष बराला सहित अन्य बड़े नेता मौजूद रहे। 
 

जेल मेंं खाना बनाते समय कैदी झुलसे, पीजीआई रेफर
जिला कारागार भोजनालय के लंगर में रविवार दोपहर को खाना बनाते समय गैस के भभकने से सजायाफ्ता कैदी झुलस गए। घायलों को तुरंत सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों की हालात गंभीर देख पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

पराली जलाने पर नरवाना में 154 किसानों को नोटिस जारी, जुर्माना नहीं देने पर होगी कानूनी कार्रवाई
हरियाणा में किसानों द्वारा पराली जलाने का मामला कम नहीं हो रहे जिसे देखते हुए कृषि विभाग ने सख्त कदम उठाने शुरु कर दिए है। इसी के तहत रवाना में विभाग ने पराली जलाने को लेकर 154 लोगों के नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया है। 
 

कांग्रेस ने जनता को गुमराह करने का काम किया: कविता जैन
सोनीपत में भाजपा का सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने हिस्सा लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री मनहोर लाल खट्टर को दूसरी बार सीएम बनने की गई बधाई दी। पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने कहा जो हमने नारा दिया था अबकी बार 75 पार...
 

सांड के पेट से सोने के गहने निकलना मुश्किल, अब परिवार उठाएगा यह कदमहरियाणा में चार तोले सोना निगलने वाले सांड की परिवार पिछले 14 दिनों से खातिरदारी कर रहा है, लेकिन अभी तक परिवार को इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई है। पशु चिकित्सक ने बताया था कि हरा चारा, गुड़ आदि खिलाने पर गहने सांड़ के पेट से गोबर के साथ बाहर आ जाएंगे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।
 

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
करनाल पुरानी तहसील मार्किट में संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

कृषि विभाग के अधिकारी की गाड़ी का ही पोलुशन सर्टिफिकेट एक्सपायर, भड़के किसान
हरियाणा और पंजाब की वजह से देश की राजधानी की आबोहवा जहरीली हो चुकी है, जिसमें बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सांस लेने लेने में तकलीफ हो रही है वहीं हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण के कारण हरियाणा कृषि विभाग की भी सांसे फूली चुकी है...

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!