Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Shivam, Updated: 03 Feb, 2019 08:36 PM

read 10 big news of haryana throughout the day 03 feb

हरियाणा में आज विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुज्जर ने हरियाणा के बजट पर प्रतिक्रिया दी है, वहीं नवीन जयंहिंद ने भूपेन्द्र हुड्डा और अनिल विज द्वारा एक दूसरे को जोकर कहे जाने पर प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस के छ: पार्षद भाजपा में शामिल हुए। वहीं स्वास्थ्य...

डेस्क: हरियाणा में आज विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुज्जर ने हरियाणा के बजट पर प्रतिक्रिया दी है, वहीं नवीन जयंहिंद ने भूपेन्द्र हुड्डा और अनिल विज द्वारा एक दूसरे को जोकर कहे जाने पर प्रतिक्रिया दी। कांग्रेस के छ: पार्षद भाजपा में शामिल हुए। वहीं स्वास्थ्य विभाग का 108 नंबर न लगने से एक युवक की जान चली गई। फतेहाबाद की मनीषा ने किलिमंजारो की चोटी फतह की। दूसरी ओर क्राइम में एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी का मर्डर करने का आरोप लगा। चोरों ने बैटरी फैक्ट्री में डकैती की। यमुनानगर में चार मोस्टवांटेड अपराधी अरेस्ट किए गए। अतिक्रमण हटाने गई नगरपालिका पर लोगों ने हमला कर दिया, वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हमले का वीडियो वायरल हो रहा है। पढें आज की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में-

हरियाणा विधानसभा का बजट सवा लाख करोड़ से ज्यादा का होगा: गुज्जर
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुज्जर ने करनाल में जींद उपचुनाव व विधान सभा बजट सत्र पर अपनी प्रतिक्रिया दी। यहां उन्होंने बजट को सभी वर्गों के लिए लाभकारी बताया, वहीं जींद उपचुनाव में मिली भाजपा को जीत पर कहा कि विपक्ष भ्रम फैला रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री मनोहर की नीतियों के चलते भाजपा को जींद में पहली बार जीत मिली है। 

जींद उपचुनाव का बीजेपी को हुआ फायदा, कांग्रेस छोड़ 6 पार्षद बीजेपी में शामिल
भाजपा को जींद उपचुनाव जीतने के बाद उसका फायदा मिलने लगा है। इसका उदाहरण ताजा जब देखने को मिला जब केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर होडल पहुंचे और उझीना ड्रेन पर करीब 6 करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले पुलों का किया। इस दौरान उनकी अगुवाई में कांग्रेस के 6 पार्षदों ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए। जिससे कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है।

PunjabKesari

विज और हुड्डा के एक दूसरे को जोकर कहे जाने पर जयहिंद ने दी प्रतिक्रिया
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा एक दूसरे जोकर कहे जाने पर अब आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों ने प्रदेश को सर्कस व जनता को जोकर समझ लिया है, मुद्दों की बात कोई नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि विज का तो मानसिक संतुलन खराब हो गया है, वहीं भूपेन्द्र हुड्डा भाजपा से डरे हुए हैं।

मनीषा ने फहराया साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किली मंजारों पर देश का तिरंगा
हरियाणा में 'बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं' के नारे का असर हरियाणा वासियों की सोच पर पड़ता दिखाई दे रहा है। सरकार के इस नारे के असर से बेटियों को अब घर की दहलीज में बंधे रहना और पर्दे के पीछे रखना हरियाणा वासियों की सोच से परे नजर आ रहा है। बेटियां अब ऐसी उड़ान भर रही है जिसे देख सभी को उन पर गर्व हो रहा है।

PunjabKesari

बिजली कर्मचारियों पर जानलेवा हमला, हमले की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद
फरीदाबाद में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दिन दहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला फरीदाबाद के पल्ला पावर हाउस से सामने आया है जहां हरियाणा बिजली वितरण निगम पल्ला पावर हाउस कार्यालय में तैनात हेड कैशियर और क्लर्क अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले की तस्वीरें कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के 108 इमरजेंसी नम्बर ने ली युवक की जान
स्वास्थ्य विभाग की इमरजेंसी सेवा 108 पर काल न लगने के कारण फतेहाबाद के स्वामीनागर में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को खून की उल्लटियां लगी थी, जिसकी खराब हालत को देखते हुए पड़ोसियों ने एमरजेंसी एम्बुलेंस का नम्बर 108 लगाया, लेकिन नंबर नहीं लगा। जो कई बार- डायल करने के वाबजूद भी नहीं लगा। 

PunjabKesari

नगर निगम की टीम पर फायरिंग की ‘गवाह’ बनी पुलिस, आरोपी को किया काबू
गुरुग्राम में नगर निगम की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है। घटना न्यू कॉलोनी की है, जहां अतिक्रमण हटाने गई टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

बदमाशों का आतंक, बैटरी फैक्ट्री में डाली डकैती
प्रदेश में बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सोनीपत के गांव कवाली से सामने आया है, जहां स्थित एक बैटरी की फैक्ट्री में बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि गतदिवस रात को 10 बदमाश फैक्ट्री घुसे और लूट की घटना को अंजाम दिया। जहां से लगभग 25 लाख रुपए का सामान और कैश की चोरी की गई। इतना ही नहीं बदमश जाते - जाते मालिक की कार भी ले गए।

PunjabKesari

यमुनानगर सीआईए टीम को मिली बड़ी कामयाबी, 4 मोस्टवांटेड अपराधियों को किया काबू
यमुनानगर सीआईए टीम बदमाशों पर लगाम कसने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सीआईए टीम-2 ने गैंगस्टर मोनू राणा गैंग के चार मोस्टवांटेड अपराधियों को गिरप्तार किया है। जानकारी अनुसार ये चारों लूट, अपरहण, और हत्या जैसी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। बताया जा रहा है कि अपराध की दुनिया मे आने से पहले ये चारों गैंगस्टर मोनू राणा के शराब के ठेके बतौर सेल्समैन काम करते थे, जिसमें वह हिस्सेदार था। 

पति ने पत्नी को चाकू से गोदा, खून से लथपथ शव बरामद
गुरुग्राम के सेक्टर 5 में पति द्वारा पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। दिल्ली की रहने वाली 23 वर्षीय वंशीका को पति पंकज ने चाकुओं से गोद कर की हत्या कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों ने अन्य चार लोगों पर हत्या का आरोप लागया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!