Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By Shivam, Updated: 03 Apr, 2019 10:44 PM

read 10 big news of haryana throughout the day 03 april

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...

बीजेपी की विजय संकल्प रैली में बोले सीएम मनोहर- '23 मई मतलब कांग्रेस गई'
लोकसभा चुनावों के मैदान में हर पार्टी लडऩे को तैयार है। इसी बीच आज यमुनानगर के बिलासपुर में भी बीजेपी ने विजय संकल्प रैली की। सीएम मनोहर लाल ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। सीएम ने जनसभा को सम्ंबोधित करते हुए कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा और मंच से नारा लगवाते हुए कहा कि जब 23 मई को लोकसभा चुनावों के नतीजे आएंगे तो 23 मई मतलब कांग्रेस गई। 

मैंने क्या उनकी भैंस खोल ली है, जो भाजपा के सभी नेता मेरे पीछे लग गए: दीपेन्द्र
रोहतक से कांग्रेस पार्टी के मौजूदा सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव का हरियाणा प्रदेश की सत्ता को तय कर देगा, जिसके चलते भाजपा ने रोहतक सीट को लेकर ताकत लगा रखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा से कोई पूछे कि मैंने क्या उनकी भैंस खोल ली है, जो सभी भाजपा के नेता मेरे पीछे लग गए हैं।

लोकसभा चुनाव: उम्मीदवारों का ऐलान करने के लिए भाजपा कर रही शुभ मुहूर्त का इंतजार
प्रदेश भाजपा चुनाव समिति के प्रभारी कलराज मिश्र ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के नामों को लेकर सब तय हो गया है। उम्मीदवारों के नाम अगले चार दिनों  में घोषित हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में चुनाव 12 मई को है यदि ऐसे में अभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर देते हैं तो उम्मीदवारों के लिए परेशानी हो जाती है।

कांग्रेस का 72 हजार लॉलीपाप, भाजपा का 6 हजार जुमला: सांसद सैनी
लोकसभा चुनाव के महासंग्राम में लोकसभा सांसद लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संरक्षक सांसद राजकुमार सैनी एक बार फिर बाजी मार गए हैं। उन्होंने हरियाणा में छठे चरण में होने वाले चुनाव के लिए अभी से अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दूसरे राजनीतिक दलों से बाजी मार ली है। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन हरियाणा प्रदेश में चुनावी मैदान में है।

नवीन जयहिंद : चौकीदारों को देश और प्रदेश से निकलने का काम करेगी ‘आप’
देश में 2019 चुनाव के आगाज के बाद से राजनितिक दल सक्रिय होने लगे हैं। जिसके बाद से पार्टियों में आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने पानीपत में कार्यकर्ताओ की मीटिंग के दौरान बीजेपी पर जमकर तंज कसे और साथ कांग्रेस को भा आड़े हाथों लिया।

ओपी चौटाला की याचिका पर हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस
जेबीटी टीचर घोटाले में सजा काट रहे इनेलो सुप्रीमो ओपी चौटाला की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार को नोटिस जारी किया है। इस संबंध में हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार से 12 अप्रैल तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा है और यह भी कहा है कि दिल्ली सरकार इस पर जल्द फैसला ले।

अनिल विज ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर साधा निशाना, राहुल में बताया नेहरु की आत्मा
हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के घोषणा पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी में जवाहर लाल नेहरू की आत्मा आ गई है। उन्होंने कहा कि नेहरु ने जो सपना कश्मीर को भारत से अलग करने का देखा था और जो कुत्सित प्रयास किए उनको पूरा करने का इरादा कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में व्यक्त किया है।

गोली लगने से बदमाश की मौत, पुलिस ने बताया आत्महत्या, परिजनों ने कहा एनकाउंटर
सोनीपत के गांव सैदपुर के पास खेत में बने कमरे में लूट का षड्यंत्र रच रहे कुख्यात राजेश बवाना गैंग के सदस्यों को पुलिस ने घेरा तो एक बदमाश ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से गैंग के दो सदस्यों समेत एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पहचान दिल्ली के गांव कटेवड़ा निवासी अभिषेक उर्फ शेखू व पूठ कलां निवासी सन्नी डबास के रूप में हुई है।

नशा फैलाने में जुटी अबला नारी, महिला से करोड़ों की हेरोइन बरामद
देश और प्रदेश में लगातार बढ़ते नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत हरियाणा पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 4 माह में नशे की सप्लाई के लिए जा रही तीसरी महिला को काबू किया है। जानकारी के अनुसार पंजाब जालंधर निवासी महिला करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपए कीमत की 670 ग्राम हेरोइन दिल्ली से खरीद कर पंजाब में तस्करी के लिए ला रही थी।

दुधमुंही बच्ची से दुराचार, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
एक 43 वर्षीय दरिंदे मुकेश ने अपनी पोती जैसी दो वर्षीय मासूम को घर के बाहर से खेलते वक्त लालच देकर अपने साथ घर पर ले गया और दरिंदगी का प्रयास किया। गनीमत रही कि उसे बच्ची को ले जाते हुए परिवार के लोगों ने देख लिया और मासूम को आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!