डिपुओं में 5 अप्रैल तक राशन पहुंचाएं, वितरण दौरान करें सोशल डिस्टैंसिंग का पालन: केशनी आनंद

Edited By Isha, Updated: 04 Apr, 2020 09:05 AM

ration in depots till 5 april observe social distancing keshani anand

हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाऊन दैरान सभी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करें....

चंडीगढ़ : हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राष्ट्रव्यापी लॉकडाऊन दैरान सभी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करें। सभी जिलों में पी.डी.एस. के तहत वितरित किए जाने वाले राशन की आपूर्ति 5 अप्रैल तक सभी डिपो में सुनिश्चित करें और वितरण के समय सोशल डिस्टैंसिंग का पालन अवश्य किया जाए। वह वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से संकट समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं।

दिल्ली के बाजार से दाल और सरसों तेल की आपूर्ति शुरू
बैठक में मुख्य सचिव को अवगत करवाया गया कि बाजारों में जरूरी वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता है। इसके अलावा, नई दिल्ली के बाजार से दाल और सरसों तेल की आपूर्ति शाृंखला भी शुरू हो गई है। यह भी बताया गया कि एल.पी.जी. सिलैंडर की उपलब्धता सुनिश्चित करने और रिफिल की भी उचित व्यवस्था की गई है। कोविड-19 ड्यूटी में शामिल डाक्टरों, पैरामैडीकल स्टाफ और स्वास्थ्य सेवाओं में लगे कर्मचारियों बारे चिंता व्यक्त करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि सभी की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए।

इसके लिए जरूरी चिकित्सा उपकरण, पी.पी.ई. किट, मास्क, सैनेटाइजर की वर्तमान में उपलब्धता और आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि निजी लैब के लिए पर्यवेक्षक अधिकारी तुरंत प्रभाव से तैनात किए जाएं। टेली-मैडीसिन और मोबाइल ओ.पी.डी. की सुविधा कुछ जिलों में शुरू हो गई है शेष जिलों में भी तुरंत शुरू की जाए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!