विधवा महिला से दुष्कर्म, पुलिस पर मामला न दर्ज करने का आरोप

Edited By Punjab Kesari, Updated: 24 Feb, 2018 09:19 PM

rape with widow woman not registering case acuse on police

पलवल में एक विधवा के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दस दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नही किया है। पीड़िता रोजाना न्याय की आस में सुबह से लेकर शाम तक थाने में बैठकर निराश होकर अपने घर लौट जाती है। पीड़िता पलवल जिले के उपमंडल हथीन के गांव भीमसिका की...

पलवल(गुरूदत्त गर्ग): पलवल में एक विधवा के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दस दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नही किया है। पीड़िता रोजाना न्याय की आस में सुबह से लेकर शाम तक थाने में बैठकर निराश होकर अपने घर लौट जाती है। पीड़िता पलवल जिले के उपमंडल हथीन के गांव भीमसिका की रहने वाली है।

पीड़िता और उसके परिजनों के अनुसार गत 15 फवरी की शाम को उसके साथ मलाई गांव के दो लोगों ने गाड़ी में अपहरण करते हुए मारपीट कर दुष्कर्म किया था। इस घटना की शिकायत पहले उटावड़ चौकी में दी गई उसके बार रात करीब दस बजे महिला थाने पहुंचे थे।

पीड़िता ने बताया कि वह मलाई गाँव से पैदल ही अपने गाँव की और जा रही थी। पीछे से कार में आए रशीद और उसके साथ एक और ने उसे जबरन कार में डाल लिया और फिर गांव से थोड़ा आगे जाकर एक मकान में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उनके चंगुल से छूटने के बाद जब उसने शोर मचाया तो वहां काफी लोग जमा हो गए। पीडिता ने दोनों के उपर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं।

इस सम्बन्ध में महिला थाना प्रभारी ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। कहा यह महिला की इज्जत से जुड़ा मामला है जल्द जांच पूरी  निपटारा कर दिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!