Edited By Shivam, Updated: 18 Jul, 2018 11:54 PM
फतेहाबाद के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग को उसी की बहन के जेठ ने घर में घुसकर हवस का शिकार बनाया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ घर में...
फतेहाबाद(रमेश भट्ट): फतेहाबाद के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग को उसी की बहन के जेठ ने घर में घुसकर हवस का शिकार बनाया है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित लड़की की मां ने आरोप लगाया कि वह अपने रिश्तेदार के घर किसी काम से फतेहाबाद आई थी। पति खेत में पानी लगाने के लिए गया हुआ था। घर पर बेटी अकेली थी। इस दौरान बड़ी बेटी का जेठ घर में घुस आया। उसने छोटी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर वह फरार हो गया। जब वह घर पर आई तो बेटी ने आपबीती बताई।
डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।