Edited By Isha, Updated: 02 Jul, 2019 04:57 PM
पिछले एक महीने से न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रही ब्लातकार पीड़ित लड़की ने आज हताश होकर एसपी कार्यलय के बाहर प्रदर्शन कर आरोपी विकास गर्ग की गिरफ्तारी की
पानीपत(अनिल कुमार): पिछले एक महीने से न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रही ब्लातकार पीड़ित लड़की ने आज हताश होकर एसपी कार्यलय के बाहर प्रदर्शन कर आरोपी विकास गर्ग की गिरफ्तारी की मांग की। व्यपारी विकास गर्ग पिछले 7 साल से युवती की अश्लील वीडियो को ढाल बनाकर उसका ब्लात्कार करता आ रहा था। प्रदर्शन के बाद पीड़ित को एसपी सुमित कुमार ने आश्वाशन दिया है कि 48 घण्टे में गिरफ्तार करेंगे विकास गर्ग को।
पानिपत तहसील कैम्प की रहने वाली युवती अपने साथ हुए घिनोने कार्य के पुलिस को तमाम सबूत दे चुकी है लेकिन एक महीने के करीब का समय बीत जाने के बाद पुलिस जाने माने व्यपारी विकास गर्ग को गिरफ्तार नही कर पाई। आररोपी पिछले 7 साल से इस लड़की के साथ शादी का झांसा देकर ब्लातकार कर रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर आज पीड़ित लड़की ने एसपी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया और न्याय की मांग कीवही एसपी सुमित कुमार ने लड़की को आश्वाशन दिया है कि विकास गर्ग को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।अब देखना होगा क्या पानिपत पुलिस विकास गर्ग को गिरफ्तार कर कब लड़की को इंसाफ दिलाती हैं।