भाजपा ने किया जनता के साथ कुठाराघात: सुरजेवाला, बोले- हर रोज 47 किसान कर रहे आत्महत्या (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 27 May, 2018 07:57 PM

अखिल भारतीय कांग्रेस मीडिया प्रभारी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि  आज भाजपा सरकार की तानाशाहीनता के कारण प्रतिदिन 47 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। क्या इस तरह से ही देश व प्रदेश के किसानो का भला करेगी भाजपा सरकार? इसलिए बदलाव...

नारनौन्द(धरणी): अखिल भारतीय कांग्रेस मीडिया प्रभारी व वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि  आज भाजपा सरकार की तानाशाहीनता के कारण प्रतिदिन 47 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। क्या इस तरह से ही देश व प्रदेश के किसानो का भला करेगी भाजपा सरकार? इसलिए बदलाव की जरूरत है। सुरजेवाला आज नारनौंद हलके के गांव खेड़ी चौपटा में किसान खेत मजदूर के महासचिव दिलबाग ढांडा द्वारा आयोजित किसान युवा अधिकार रैली’ को सम्बोधित कर रहे थे।

PunjabKesari

सुरजेवाला ने कहा कि मेरा भाजपा सरकार से सवाल है कि जब देश के 12 उद्योगपतियों का 2 लाख 41 हजार करोड़ का कर्जा माफ कर दिया गया तो बाजार भाव क्यों नहीं बिगड़े। जब छोटा मोदी नीरव मोदी देश का 14 हजार करोड़ ले भागा, विजय माल्या 9 हजार करोड़ रु और जतिन मेहता 8 हजार करोड़ रु लेकर भागा तब देश का बाजार भाव क्यों नहीं बिगड़ा। पिछले 6 महीनों में 56 हजार करोड़ के घोटाले मोदी सरकार की नाक के नीचे हो गया है।

उन्होंने कहा कि लेकिन अगर किसान को फसल लागत का मुनाफा देने की बात आती है तो ही बाजार भाव कैसे बिगड़ता है। जब देश के 12 उद्योगपतियों का 2 लाख 41 हजार करोड़ का कर्जा माफ हो सकता है तो 62 करोड़ किसान मजदूर का 2 लाख करोड़ रु क्यों माफ नहीं हो सकता। सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही 1 एकड़ से 2 एकड़ और बगैर जमीन वाले गरीब आदमी का 50 हजार रु तक का कर्जा माफ किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!