Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Mar, 2018 08:05 AM
हरियाणा सरकार ने श्रम कल्याण बोर्ड, हरियाणा का पुनर्गठन करते हुए चेयरमैन के अतिरिक्त 11 सदस्यों की घोषणा की है। श्रम कल्याण बोर्ड के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रमेश बल्हारा को बोर्ड का चेयरमैन, हरि प्रकाश शर्मा पलवल को वाइस चेयरमैन...
चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा सरकार ने श्रम कल्याण बोर्ड, हरियाणा का पुनर्गठन करते हुए चेयरमैन के अतिरिक्त 11 सदस्यों की घोषणा की है। श्रम कल्याण बोर्ड के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रमेश बल्हारा को बोर्ड का चेयरमैन, हरि प्रकाश शर्मा पलवल को वाइस चेयरमैन तथा श्रम आयुक्त को सदस्य सचिव बनाया गया है।
इनके अतिरिक्त अशोक साहनी पंचकूला, रमाकांत भारद्वाज पंचकूला, अरुण बजाज फरीदाबाद, भूषण चुघ रोहतक, सतीश गुप्ता करनाल, मदन लाल कौशिक भिवानी, सुरेश चंद मेहता अम्बाला कैंट, मदन कुमार सिंह जीन्द तथा वजीर सिंह डागर फरीदाबाद को सदस्य मनोनीत किया है। श्रम मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बोर्ड के पुनर्गठन से श्रमिकों की समस्याओं का हल तेजी से होगा।