जनता के लूटे हुए धन को बांटने के लिए लड़ रही इनेलो: रामचंद्र जागंड़ा

Edited By Shivam, Updated: 18 Nov, 2018 09:40 PM

ramchandra jangra said inld fighting for sharing looted money of people

गोहाना में पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचन्द्र जांगड़ा ने कांग्रेस व इनेलो पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस पार्टी का आज प्रदेश में कोई जनाधार नहीं बचा। आज कांग्रेस पार्टी कई गुटों में बंटी हुई पार्टी है। आने वाले समय में इनकी...

गोहाना(सुनील जिंदल): गोहाना में पिछड़ा वर्ग कल्याण निगम के चेयरमैन रामचन्द्र जांगड़ा ने कांग्रेस व इनेलो पार्टी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस पार्टी का आज प्रदेश में कोई जनाधार नहीं बचा। आज कांग्रेस पार्टी कई गुटों में बंटी हुई पार्टी है। आने वाले समय में इनकी पदयात्राओं से कुछ नहीं होने वाला प्रदेश की जनता इनके बारे में समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि हुड्डा ने अपने दस साल के शासनकाल के दौरान प्रदेश की जनता में जातीवाद का जहर घोलने का काम किया जिस का खामियाजा अब कांग्रेस पार्टी और भूपेंद्र हूडा को भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी का कोई पार्टी का झगड़ा नहीं है, इनका पारिवारिक झगड़ा है ये कोई पार्टी नहीं ये तो प्राइवेट संस्थान है। जब जब इनेलो पार्टी सत्ता में आई है, इन्होंने प्रदेश का विकास करने की बजाय धन इकठ्ठा करने का काम किया और आज इनके परिवार में उस धन के बंटवारे को लेकर परिवारिक लड़ाई चल रही है। जब की आज तक इनेलो पार्टी ने हरियाणा प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया,  बल्कि प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!