राम बिलास शर्मा ने लंदन में फहराया भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

Edited By Shivam, Updated: 07 Jul, 2019 09:12 PM

ram bilas sharma hoisted national flag of india in london

हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने रविवार को लंदन में भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उसके बाद राष्ट्रीय गान ‘जन-गण-मन . . .’ गाया गया तो प्रवासी हरियाणवियों का सीना राष्ट्र प्रेम से चौड़ा हो गया। शिक्षा मंत्री हरियाणा के लोगों...

लंदन/चंडीगढ़ (ब्यूरो): हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने रविवार को लंदन में भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उसके बाद राष्ट्रीय गान ‘जन-गण-मन . . .’ गाया गया तो प्रवासी हरियाणवियों का सीना राष्ट्र प्रेम से चौड़ा हो गया। शिक्षा मंत्री हरियाणा के लोगों द्वारा लंदन में गठित की गई हरियाणवी यू.के एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक अभिनंदन समारोह में पहुंचे थे।

PunjabKesari, london

इस कार्यक्रम में लंदन के हाऊस में मेंबर ऑफ पॉर्लियामैंट विरेंद्र शर्मा तथा सीमा मल्होत्रा भी विशिष्टï अतिथि के तौर पर उपस्थित थी। कार्यक्रम के आरंभ में हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा ने भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, तत्पश्चात राष्ट्रीय गान ‘जन-गण-मन . . .’ गाया। 

इस अवसर पर हरियाणा के तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि हरियाणा के लोगों ने लंदन में हमारी संस्कृति एवं शिक्षा को बरकरार रखा हुआ है। उन्होनें इस अवसर पर हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में हरियाणवी यू.के एसोसिएशन के अध्यक्ष  रवि शर्मा, उपाध्यक्ष  जसबीर दहिया समेत लंदन में रहने वाले अनेक हरियाणवी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!