Ex Mla को गद्दार कहने पर राजपूत समाज ने काम्बोज का पुतला फूंका, निष्कासित करने की उठाई मांग

Edited By vinod kumar, Updated: 31 Oct, 2019 06:48 PM

rajput society burnt effigy of karnadev kamboj raised demand for expulsion

पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा पर पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज द्वारा अभद्र टिप्पणी करने के बाद अब मामला गर्मा गया है। राजपूत समाज ने पूर्व विधायक राणा को गद्दार कहे जाने पर कर्णदेव काम्बोज का पुतला फूंका। इसके साथ उन्होंने पार्टी संगठन से...

रादौर(कुलदीप): पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा पर पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज द्वारा अभद्र टिप्पणी करने के बाद अब मामला गर्मा गया है। राजपूत समाज ने पूर्व विधायक राणा को गद्दार कहे जाने पर कर्णदेव काम्बोज का पुतला फूंका। इसके साथ उन्होंने पार्टी संगठन से काम्बोज को निष्कासित किए जाने की मांग की है। रादौर में पूर्व राज्यमंत्री की हार के बाद से मामला लगातार गर्माया हुआ है।

बता दें कि पूर्व राज्यमंत्री द्वारा हार का ठीकरा पूर्व विधायक श्यामसिंह राणा पर फोड़े जाने और राणा को गद्दार कहे जाने से राजपूत समाज काफी आक्रोषित है। इसी रोष स्वरूप आज राजपूत समाज ने पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव का पुतला फूंका। उन्होंने पार्टी संगठन से काम्बोज को इस अमर्यादित भाषा के लिए माफी मांगने के साथ ही पार्टी से निष्कासित किए जाने की मांग की। 

PunjabKesari, पोीबोलो

पत्रकारों से बातचीत में क्षत्रिय एकता महासभा के जिला महासचिव जंगशेर राणा ने कहा की पूर्व राज्यमंत्री कर्ण काम्बोज अपनी हरकतों की वजह से चुनाव में हारा है, जबकि अब राजपूत समाज को दोषी ठहरा रहा है। उन्होंने कहा कि राजपूत समाज ने हमेशा भाजपा का ही साथ दिया है। जंगशेर ने कहा की कुछ दिन पहले काम्बोज ने पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा व राजपूत समाज को गद्दार कहा है। 

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अमर्यादित भाषा से समाज में रोष है। उन्होंने पार्टी संगठन से ऐसे नेता को निष्कासित करने की मांग की है। वही उन्होंने कहा की अगर इस और कोई ध्यान नहीं दिया गया, तो राजपूत समाज काम्बोज का हर जगह विरोध करेगा।  

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!