रजनी हत्या मामला: अब तक नहीं मिला रजनी का शव, रिमांड पर आरोपी पति

Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Feb, 2018 06:20 PM

rajni murder case rajani s body was not found till now

पंचकूला के वकील मनमोहन द्वारा अपनी दूसरी पत्नी और अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अपनी पहली पत्नी रजनी की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 16 जनवरी को रजनी लापता हुई थी। आज तक उसका मृत शरीर कहा है इसके बारे में किसी...

पंचकूला(उमंग श्योराण): पंचकूला के वकील मनमोहन द्वारा अपनी दूसरी पत्नी और अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर अपनी पहली पत्नी रजनी की हत्या के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 16 जनवरी को रजनी लापता हुई थी। आज तक उसका मृत शरीर कहा है इसके बारे में किसी को भी नही पता। पुलिस का कहना है कि आरोपी मोनिका और उसके जीजा संदीप ने रजनी की हत्या की बात को कबुला है।

वहीं, रजनी का शव कहा है यह रजनी के पति मनमोहन को पता है। पुलिस ने आरोपी पति को 9 दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इसके बाद भी आरोपी पति ने अपना मुंह नही खोला है। इस मामले में पकड़े गए तीनो आरोपियों मनमोहन मोनिका और संदीप को कोर्ट में पेश किया गया।वहीं,मनमोहन और मोनिका को दो दिन और पुलिस रिमांड पर रखेगी। ताकि रजनी के शव का पता लगा सकें।
 

पुलिस इस मामले में जांच कर रही है कि इस मामले में क्या यह तीनों लोग है या कोई और भी है जिसने हत्या में इन लोगों का साथ दिया है। मृतका के परिजनों में रोष है कि अभी तक उनकी बेटी का शव पुलिस ढूंढ नही पाई है। अगर आने वाले दो दिनों में पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी मनमोहन से रजनी का शव नही पता कर पाती तो पुलिस के लिए इस मामले की जांच आगे बढ़ाने में मुश्किल हो सकती है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!