Edited By Shivam, Updated: 07 Jul, 2019 09:54 PM
विधानसभा चुनावों को लेकर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने भी हुंकार भर दी है। जिसके चलते उन्होंने आज रादौर विधानसभा क्षेत्र से प्रदेशस्तरीय न्याय व समानता रथ यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रथ यात्रा में सवार पार्टी सुप्रीमो ने...
यमुनानगर (कुलदीप सिंह): विधानसभा चुनावों को लेकर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी सुप्रीमो राजकुमार सैनी ने भी हुंकार भर दी है। जिसके चलते उन्होंने आज रादौर विधानसभा क्षेत्र से प्रदेशस्तरीय न्याय व समानता रथ यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रथ यात्रा में सवार पार्टी सुप्रीमो ने भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा।
सैनी ने कहा की यह रथ यात्रा 90 विधानसभाओ में 31 जुलाई तक जाएगी, जिसके बाद हर विधानसभा में रैली का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की सरकार बनने पर हर परिवार में नौकरी, बुढ़ापा व विधवा पेंशन 5 हजार रुपए व सभी को समान अधिकार दिए जाएंगे।
गठबंधन बारे पूछे एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पहले गठबंधन कर उन्हें धोखा झेलना पड़ा है, ऐसे में अब आगे पार्टी अकेले 90 के 90 विधानसभा चुनावों में अपने उम्मीदवार उतारेगी। करनाल डॉक्टर मर्डर मामले में मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के मुखिया के गृह जिले में क्राइम के ये स्थिति है, तो बाकी जिलों में क्या हाल होगा, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।