Edited By Shivam, Updated: 29 May, 2018 10:24 PM
मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जैन ने सुरजेवाला को खुद मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने पर कहा कि कांग्रेस की हालत एक अनार सौ बीमार वाली है। सभी नेता मुख्यमंत्री के रेस में शामिल हैं। राजीव जैन ने कहा...
चंडीगढ़ (धरणी): मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जैन ने सुरजेवाला को खुद मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट करने पर कहा कि कांग्रेस की हालत एक अनार सौ बीमार वाली है। सभी नेता मुख्यमंत्री के रेस में शामिल हैं। राजीव जैन ने कहा कि यह मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहें हैं। ओएसडी भूपिंदर को हटाने के मुद्दे पर कहा कि जिम्मेदारियां बदलती रहती है।
जैन ने कहा कि बीजपी ने विपक्ष के सभी किलों को ध्वस्त किया है, बाकी पार्टियां अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। इनेलो पारिवारिक चौधर की होड़ में व कांग्रेस बड़ा नेता कौन के संघर्ष में सक्रिय है। इनेलो के जल युद्ध को राजीव जैन ने इनेलो का कुर्सी युद्ध बताया है। जैन ने कहा की लाखों लोगों के पहुंचने के जो दावे किए जा रहे है वहीं मु_ी भर लोग पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि इनेलो की जड़ें सूख चुकी हैं और हरियाणा की राजनीति से बाहर हो चुकी है, इनका कोई वजूद नहीं रह गया है। एसवाईएल इनेलों के लिए हमेशा सत्ता में आने के लिए चुनावी मुद्दा रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1987 में चौधरी देवी लाल ने भी एसवाईएल के मुद्दे को लेकर ही हरियाणा की सत्ता संभाली थी। लेकिन उसके बाद बार-बार इनेलो की सरकार आने पर भी एसवाईएल के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किए गए।
जैन ने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों के चलते ही एसवाईएल को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा के हक में फैसला किया है। उन्होंने कहा कि थोड़ा समय लगेगा लेकिन हरियाणा के हक का पानी हरियाणा को मिलेगा।