Edited By Shivam, Updated: 13 Jul, 2018 09:04 PM
मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जैन ने कहा कि अभय चौटाला को समन कोर्ट ने जारी किए है। इन्हें अपने अतीत में झांकना चाहिए। सत्ता में रहते इनेलो ने जितनी ज्यादतियां व पुलिस का दुरुपयोग किया वह सब जानतें हैं। महम में चुनावों में जो हुआ किसी से छुपा...
चंडीगढ़ (धरणी): मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जैन ने कहा कि अभय चौटाला को समन कोर्ट ने जारी किए है। इन्हें अपने अतीत में झांकना चाहिए। सत्ता में रहते इनेलो ने जितनी ज्यादतियां व पुलिस का दुरुपयोग किया वह सब जानतें हैं। महम में चुनावों में जो हुआ किसी से छुपा नहीं वहां लोकतंत्र की हत्या हुई। राजीव जैन ने कहा कि इनेलो के कर्मों का जिन्न जिस प्रकार 28 सालों बाद बाहिर निकला है, इनैलो अपने राज में किए कामों को देखे।
इनेलो द्वारा मुख्यमंत्री मनोहरलाल के द्वारा दिये बयानों की अंगुली काट ली जाएगी पर मुकद्दमा दर्ज होने की मांग पर जैन ने कहा कि इनेलो के द्वारा जिस प्रकार की भाषा सत्ता में रहते व आज भी इस्तेमाल की जाती है, उससे जनता परिचित है इसीलिए आज तक इनेलो सत्ता से बाहर है।