बारिश ने बदला मौसम का रुख, प्रदूषण से मिली राहत

Edited By Isha, Updated: 08 Nov, 2019 01:31 PM

rain changed attitude relief from pollution

वीरवार सुबह मौसम ने करवट बदली और सुबह की शुरुआत बरसात के साथ हुई। बरसात के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री .....

कैथल (महीपाल) : वीरवार सुबह मौसम ने करवट बदली और सुबह की शुरुआत बरसात के साथ हुई। बरसात के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से समय ठंड का अहसास होना शुरू हो गया। ठंडी हवा चलने से मौसम में ठंडक आ गई है।

बुधवार रात को चली तेज हवाओं और वीरवार की सुबह हुई बरसात से ठंड भी बढ़ गई। बरसात के चलते पिछले कई दिनों से छाया स्मॉग भी साफ हो गया। सुबह ठंड का अहसास होने पर लोगों ने गर्म कपड़ों को सम्भालना शुरू कर दिया। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने से मौसम में परिवर्तन हुआ।

विशेषज्ञों के अनुसार जिन किसानों ने सरसों की बिजाई कर दी है और सरसों लाइनों से बाहर आ चुकी है। उस सरसों में बरसात का कोई नुक्सान नहीं है, बल्कि उलटा फायदा होगा। जिन किसानों को गेहूं की बिजाई करनी है और तैयारी पूरी कर चुका है। उसको मौसम का स्पष्ट पता न होने के कारण परेशानी हो होगी। किसानों को चिंता सता रही है कि कहीं वे बिजाई करें और बरसात हो जाए। जिससे फसल को नुक्सान होगा। प्रगतिशील किसान अंग्रेज सिंह गुराया ने बताया कि बरसात का बिजाई के बाद उगी हुई सरसों को लाभ मिलेगा।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!