Edited By Rakhi Yadav, Updated: 17 May, 2018 07:19 PM
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हरियाणा के कई इलाकों नारनौल, महेन्द्रगढ़, बावल, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, गणौर, नुह, मानेसर....
चंडीगढ़: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हरियाणा के कई इलाकों नारनौल, महेन्द्रगढ़, बावल, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, सोनीपत, गणौर, नुह, मानेसर, पलवल, सोहना, फरीदाबाद के आसपास के इलाकों में भारी बारिश के साथ आंधी तूफान और ओलावृष्टि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे में तापमान में आए भारी उछाल के कारण पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया। जिसके बाद ये संभावना बन रही है।