हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश का अलर्ट, तेज बारिश की संभावना

Edited By Isha, Updated: 29 Jul, 2021 10:51 AM

rain alert in these districts of haryana today

हरियाणा में मॉनसून की लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश से जलभराव की स्थिति बनी हुई है वहीं हिसार, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में अभी तक कम बारिश हुई है। प्रदेश के अन्य जिलों में गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला

ब्यूरो: हरियाणा में मॉनसून की लगातार बारिश हो रही है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश से जलभराव की स्थिति बनी हुई है वहीं हिसार, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में अभी तक कम बारिश हुई है। प्रदेश के अन्य जिलों में गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत समेत कई जगहों पर तेज बारिश हुई है। वहीं कई जगहों पर मध्यम बारिश हुई है। अब तक प्रदेश में अच्छी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक 31 जुलाई तक प्रदेश में हल्की से मध्यम व कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने अंबाला और हिसार समेत कई जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि हरियाणा के अंबाला जिले में गुरुवार को 4 सेंटीमीटर या इससे ज्यादा बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने हिसार में भी आज 3 सेंटीमीटर बरसात होने की उम्मीद जताई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!