Edited By Naveen Dalal, Updated: 02 May, 2019 08:48 PM
लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रचार करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी...
दिल्ली(कमल कंसल): लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रचार करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा हरियाणा में रैली करने के लिए आ रहे हैं। छठे चरण में हरियाणा में होने वाले चुनाव के लिए राहुल गांधी मे 4,6 और 9 मई के प्रोग्राम बनाए गए है। जिसके चलते हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए रैलियां करेंगे। इसी क्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा के दो जगह पर रोड शो का भी प्रोग्राम बनाया गया है।