Edited By Shivam, Updated: 27 Mar, 2019 02:05 PM
लोकसभा चुनावों के बिगुल बजने के बाद से ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई है। हरियाणा में धड़ों में बंटी कांग्रेस को एक करने के लिए व हरियाणा के लोगों पर प्रभाव बनाने के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी खुद करने 29 मार्च को करनाल आ रहे हैं। उनकी यात्रा को...
नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के बिगुल बजने के बाद से ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई है। हरियाणा में धड़ों में बंटी कांग्रेस को एक करने के लिए व हरियाणा के लोगों पर प्रभाव बनाने के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी खुद करने 29 मार्च को करनाल आ रहे हैं। उनकी यात्रा को लेकर आज करनाल में कांग्रेस नेताओं की एक बैठक भी आयोजित की गई है। वहीं राहुल गांधी के करनाल आगमन पर कई प्रकार के कयास भी लगाए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि करनाल में आकर राहुल गांधी किसी भारी भरकम प्रत्याशी की घोषणा कर सकते हैं। इस की पुष्टि करनाल में कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी पंकज पूनिया ने की है। फिलहाल अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। करनाल से कुलदीप शर्मा क्रष्ण बसताड़ा बीरेंद्र राठौर, रमेश सैनी सुमिता सिंग का नाम आगे चल रहा है।करनाल से कांग्रेस के प्रत्यासी को लेकर काफी माथा पच्ची चल रही है। यदि यहां से नवीन जिंदल या अवन्तिका तंवर को लाते है तो यह सीट काफी दिलचस्प बन जाएगी7वहीँ करनाल से अविनाश पालीवाल और बेरेन्द्र बंसल भी दांव लगा रहे है।करनाल हॉट शीट बनी हुई है।यहां पर मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर है।