Edited By Rakhi Yadav, Updated: 21 Jul, 2018 12:23 PM
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लोकसभा में राहुल गांधी के द्वारा पी.एम. नरेंद्र मोदी के गले लगने पर कांग्रेस ...
अम्बाला(जतिन): हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लोकसभा में राहुल गांधी के द्वारा पी.एम. नरेंद्र मोदी के गले लगने पर कांग्रेस पर हमला बोला है। विज ने कहा कि देखकर ऐसा लगता है की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरी तरह से पी.एम. मोदी के आगे सरैंडर कर दिया है। वहीं राहुल गांधी के लोकसभा में आंख मारने पर भी विज ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि ऐसा लगता है।
राहुल गांधी चलते फिरते लोगों को आंख मारते होंगे इसीलिए उन्होंने लोकसभा में भी आंख मारी है। बता दें कि शुक्रवार को राहुल गांधी ने लोकसभा में अपना भाषण देने के बाद लोकसभा में ही मौजूद पीएम मोदी को गले लगाया था। इसके बाद राहुल अपनी सीट पर जाकर बैठे और कुछ ही देर बाद उन्हें अपने एक साथी को आंख मारते हुए देखा गया।