Edited By Isha, Updated: 10 Mar, 2021 01:39 PM
हरियाणा विधानसभा में आज खट्टर सरकार की अग्निपरीक्षा का दिन है। कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान ने इस दौरान जे जी पी नेत्री नैना चौटाला से अपील की कि वह आज झांसी की रानी बन कर सभी बंधनो को तोड़ दे। उन्होंने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को भी कहा
चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा विधानसभा में आज खट्टर सरकार की अग्निपरीक्षा का दिन है। कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान ने इस दौरान जे जी पी नेत्री नैना चौटाला से अपील की कि वह आज झांसी की रानी बन कर सभी बंधनो को तोड़ दे। उन्होंने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को भी कहा कि देवीलाल की तस्वीर अगर उन्हें नजर आती हो तो वह भी कदम उठाएं।वरना यह देश व प्रदेश की जनता माफ नहीं करेगा।
रघुबीर कादियान के भाषण के अंश
- सरकार किसानों पर बात नहीं करती, आज देश भर के किसान आंदोलन कर रहे हैं - कादियान
- देश के किसान आज तकलीफ में है,लोगों का विरोध प्रस्ताव का आधार है - कादियान
- आज पता चलेगा कौन किसान के साथ कौन कुर्सी के साथ - कादियान
- चोर दरवाजे से कृषि कानून लाए गए, अविश्वास प्रस्ताव का आधार किसान है - कादियान
- विधायक और मंत्रियों का हर गांव में विरोध हो रहा है, गांव में बीजेपी-जेजेपी विधायकों की एंट्री बंद- कादियान
- चुने हुए प्रतिनिधियों का बहिष्कार हो रहा है - कादियान
- पंचायतों में सरकार के खिलाफ बात हो रही है - कादियान
- डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर नहीं उतरने दिया, सीएम का कैमला गांव में हेलीकॉप्टर नहीं उतरा - कादियान
- किसानों का विरोध सरकार को समझना होगा - कादियान
- बातचीत का दौर सरकार ने बंद किया, कई दौर की बातचीत के बाद भी नतीजा नहीं - कादियान
- आंदोलन को जातिवाद का रंग देने की कोशिश - कादियान