Edited By Rakhi Yadav, Updated: 05 Oct, 2018 08:57 AM
कैंट के नागरिक अस्पताल के रेडियोलाजिस्ट 25 दिन की छुट्टी पर चले गए हैं। हैरानी की बात यह है कि छुट्टी पर गए डाक्टर ललित सैनी की जगह पर किसी....
अम्बाला(जतिन): कैंट के नागरिक अस्पताल के रेडियोलाजिस्ट 25 दिन की छुट्टी पर चले गए हैं। हैरानी की बात यह है कि छुट्टी पर गए डाक्टर ललित सैनी की जगह पर किसी दूसरे डाक्टर की ड्यूटी तक नहीं लगाई गई।
इसी वजह से जिन मरीजों ने पिछले डेढ़-दो महीने से वेटिंग के बाद बुधवार को अल्ट्रासाऊंड के लिए बुलाया गया, उन्हें मायूस लौटना पड़ा। वहीं, इस बारे में सिविल सर्जन अम्बाला को अवगत करवा दिया गया है। सिविल सर्जन के ऑर्डर होने के बाद ही कोई विकल्प निकल कर आएगा।