Edited By Isha, Updated: 19 Nov, 2019 09:34 AM
शहर स्थित दुर्गा नगर में 2 पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पूरे परिवार पर धारदार हथियार व डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.....
अम्बाला शहर (पंकज) : शहर स्थित दुर्गा नगर में 2 पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पूरे परिवार पर धारदार हथियार व डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों को आता देख हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं घायलों को इलाज के लिए शहर स्थित सिविल अस्पताल की एमरजैंसी लेकर पहुंचे, जहां पर डाक्टर द्वारा 2 घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद पी.जी.आई.चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया।
मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई। दुर्गा नगरवासी कृष्ण (40) ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर ही था। पड़ोसी शराब पीकर अपशब्द बोल रहा था। जब उनको हंगामा करने से मना किया तो उनके परिवार के 2 लड़कों ने अपने 6-7 दोस्तों के साथ मिलकर हमारे घर में घुसकर पत्नी मीना (38) बेटा नितेश (18), सोनू (24) को डंडों व धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी के पेट में लात-घूंसे मारे, जिसके चलते वह बहोश हो गई थी। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सोनू व हितेश को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार, मीना को भर्ती कर लिया है। कृष्ण के बेटे मनीष (21) ने बताया कि पत्नी सोनिया (20) घर के अंदर आराम कर रही थी। घरवालों की चिखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर जब वह बाहर आई तो हमलावर परिजनों पर हमला कर रहे थे। उन्हें बचाने के लिए आई तो हमलावरों ने उस पर भी हमला बोल दिया। जिसके चलते वह गम्भीर रूप से घायल हो गई।