Road Accident: करनाल में थार जीप और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, पंजाब के युवक की मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 23 May, 2026 12:02 PM

punjab youth dies in collision between thar jeep and truck in karnal

करनाल नेशनल हाईवे पर देर रात थार जीप और ट्रक की टक्कर में पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले रोहित की दर्दनाक मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मोर्चरी हाऊस में पहुँचे।

करनाल : करनाल नेशनल हाईवे पर देर रात थार जीप और ट्रक की टक्कर में पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले रोहित की दर्दनाक मौत हो गई। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मोर्चरी हाऊस में पहुँचे। 

मृतक का शव हादसे के बाद काफी देर तक थार गाड़ी में फंसा रहा था। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा  परिजनों को सौंप दिया। मृतक रोहित एस्कॉर्ट कंपनी फरीदाबाद में काम करता था।

मृतक के भाई प्रवीण ने बताया कि जानकारी मिली थी कि आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाई, जिस कारण हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि हादसे में गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!