अंबाला में नौ साल की बच्ची के साथ बलात्कार

Edited By PTI News Agency, Updated: 24 Oct, 2020 12:18 AM

pti haryana story

अंबाला, 23 अक्टूबर (भाषा) अंबाला जिले में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक प्रवासी श्रमिक की नौ वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अंबाला, 23 अक्टूबर (भाषा) अंबाला जिले में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने एक प्रवासी श्रमिक की नौ वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि बृहस्पतिवार को जब बच्ची के अभिभावक काम पर घर से बाहर गए हुए थे और बच्ची घर में अकेली थी तब कुछ अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस आए।

पुलिस ने कहा कि आरोपी बच्ची को एक सुनसान स्थान पर ले गए और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि बच्ची घर वापस आने में कामयाब हो गई लेकिन उसने शुरुआत में इस घटना के बारे में अपने अभिभावकों को नहीं बताया। पुलिस ने बताया कि बाद में उसने अपने शरीर में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उसे यहां पास स्थित नारायणगढ़ के एक अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसके साथ बलात्कार हुआ है। पुलिस ने बताया कि
बच्ची को शुक्रवार दोपहर में अंबाला शहर के सिविल अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

अंबाला महिला पुलिस थाने की प्रभारी सुनीता ढाका ने कहा कि इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहे हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!