Edited By PTI News Agency, Updated: 14 Aug, 2020 08:28 PM
फरीदाबाद, 14 अगस्त (भाषा) फरीदाबाद के गांव जसाना में हुए दोहरे हत्याकांड के संबंध में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
फरीदाबाद, 14 अगस्त (भाषा) फरीदाबाद के गांव जसाना में हुए दोहरे हत्याकांड के संबंध में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि 11 अगस्त को मोनिका और उसके पति सुखबीर की कुछ अज्ञात लोगों ने फरीदाबाद के गांव जसाना में उनके घर में हत्या कर दी थी। इस संबंध में पुलिस ने थाना तिगांव में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
एसीपी (अपराध) अनिल यादव और उनकी टीम ने घटना स्थल की जांच में सामने आए साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोहरे हत्याकांड के मामले का खुलासा कर दिया।
मुख्य आरोपी विष्णु सहित तीन आरोपियों-सोनू, यतिन उर्फ छोटू और कुलदीप कुमार उर्फ कैलाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कुलदीप के खिलाफ मेरठ में लड़ाई-झगड़ा का एक मामला दर्ज है।
यादव ने बताया कि आरोपी विष्णु मृतक महिला की भाभी का भाई है। विष्णु ने अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश के अनुसार वारदात को अंजाम दिया था।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में मुख्य आरोपी विष्णु ने बताया कि उसकी बहन की कुछ तस्वीरें सुखबीर के पास थीं। इन तस्वीरों को लेकर सुखबीर, आरोपी विष्णु की बहन को ब्लैकमेल कर रहा था। इसके चलते आरोपी विष्णु ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मोनिका और सुखबीर की हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन की हिरासत में भेज दिया गया।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।