Edited By PTI News Agency, Updated: 28 Jun, 2020 11:29 PM
कुरुक्षेत्र, 28 जून (भाषा) हरियाणा में रविवार को भाजपा के एक विधायक में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। उनके सहयोगी ने यह जानकारी दी।
कुरुक्षेत्र, 28 जून (भाषा) हरियाणा में रविवार को भाजपा के एक विधायक में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। उनके सहयोगी ने यह जानकारी दी।
कुरुक्षेत्र जिले के थानेसर से विधायक सुभाष सुधा को कुछ दिनों से तेज बुखार था जिसके बाद उन्हें शनिवार को गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
सुधा के निजी सहायक अरुण गुलाटी ने बताया कि रविवार को उनकी जांच रिपोर्ट में कोविड-19 की पुष्टि हुई।
सुधा के परिवार के सदस्यों को पृथक-वास में भेज दिया गया है और विधायक के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाने की कवायद चल रही है।
हरियाणा में कोरोना वायरस के कुल 13,829 मामले सामने आए हैं जिनमें से 223 लोगों की मौत हो चुकी है। कुरुक्षेत्र जिले में कुल 115 मामले सामेन आए हैं और कोई मौत नहीं हुई है।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।