केन्द्र व प्रदेश सरकार की चलाई गई योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं: बराला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 14 Dec, 2017 01:01 PM

provide the schemes of the central and the state government

भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार के सैक्टर-7 स्थित निवास स्थान पर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने जनता के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। कार्यकर्ता सरकार की इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं व...

अम्बाला शहर(ब्यूरो):भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल कुमार के सैक्टर-7 स्थित निवास स्थान पर पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कार्यकर्ताओं से कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने जनता के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हैं। कार्यकर्ता सरकार की इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं व लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहें। दरअसल, बराला मंगलवार को यहां जिलाध्यक्ष जगमोहन लाल के पिता पूर्व पार्षद समाजसेवी लक्ष्मण दास का कुशलक्षेम जानने पहुंचे थे। उन्होंने पूर्व पार्षद से मिलकर उनका हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

वहीं, इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात की। जिन्हें प्रदेशाध्यक्ष ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए। तत्पश्चात् प्रदेशाध्यक्ष रेलवे से संबंधित कार्यों पर चर्चा करने अम्बाला छावनी स्थित डी.आर.एम.ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने रेलवे अधिकारियों से मिलकर प्रदेश में किए जाने वाले विभिन्न रेलवे कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय लांकड़ा, पार्षद कृष्ण आनन्द व राजेश गोयल, संजीव अत्री, नम्रता गौड़, पुष्पा गुप्ता, उमा शर्मा, मीडिया प्रभारी राज वालिया व साहिल कक्कड़ सहित अन्य मौजूद रहे। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!