प्रदर्शनकारी छात्रों ने फूंका सरकार का पुतला

Edited By Deepak Paul, Updated: 24 Feb, 2019 10:23 AM

protestant students blow the government s effigy

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के समक्ष सरकार का पुतला फूंकने आए प्रदर्शनकारी छात्रों को आर्ट फैकल्टी के सामने रोक दिया गया। संयुक्त छात्र संघर्ष समिति के सदस्य आडीटोरियम के पास पुतले फूंकने की जिद कर रहे थे परंतु पुलिस बल ने...

कुरुक्षेत्र(धमीजा): कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के समक्ष सरकार का पुतला फूंकने आए प्रदर्शनकारी छात्रों को आर्ट फैकल्टी के सामने रोक दिया गया। संयुक्त छात्र संघर्ष समिति के सदस्य आडीटोरियम के पास पुतले फूंकने की जिद कर रहे थे परंतु पुलिस बल ने उन्हें वहीं रोक लिया। फलस्वरूप छात्र संगठनों ने कैफे हाऊस के समक्ष सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। 

शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर, भाजपा के सहप्रभारी सुभाष सारंग कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आडीटोरियम में कुरुक्षेत्र, अम्बाला, करनाल, सोनीपत लोकसभा के शक्ति केंद्र प्रमुख एवं पालक की बैठक में भाग लेने आए थे।  छात्र नेताओं का आरोप था कि विश्वविद्यालय कैम्पस के सभागार को राजनीतिक पार्टी की सभा के लिए दिया जाना शिक्षा के मंदिर पर कुठाराघात है। विश्वविद्यालय कैम्पस में जगह-जगह भाजपा के झंडे, पोस्टर, बैनर लगाए हुए थे। इससे विश्वविद्यालय की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। 

छात्र संघर्ष समिति के सदस्य दीपेंद्र बरार, रजत, जसविंद्र जस्सी, संजीव सिहाग, मनीष, मनदीप लाम्बा, नीलम व रोहित आर्य ने ऐलान किया कि 28 फरवरी को छात्र हड़ताल का बिगुल बजाएंगे। छात्र नेताओं ने कहा कि वह छात्रों की मांगें पूरी तथा बातचीत करने के लिए समय नहीं दे रहे। विश्वविद्यालय में आज सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। किसी भी छात्र संगठन प्रतिनिधि को भाजपा के कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंचने दिया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!