वेश्यावृत्ति की सूचना मिलने पर पुलिस ने की रेड, 3 महिलाएं व एक युवक गिरफ्तार
Edited By Vivek Rai, Updated: 18 Jul, 2022 10:07 PM
रेड के दौरान एक युवक और तीन महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। रेड में पकडी गई तीनों महिलाएं हरियाणा की ही रहने वाली है।
जींद: पुलिस ने शहर में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे की सूचना मिलने पर भटनागर कॉलोनी में रेड की। रेड के दौरान एक युवक और तीन महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है। रेड में पकडी गई तीनों महिलाएं हरियाणा की ही रहने वाली है। पुलिस ने युवक और तीनों महिलाओं पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
2 दिन पहले भी दो महिलाएं व एक युवक हुआ था गिरफ्तार
शहर में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे पर काबू पाने के लिए पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस आए दिन इस तरह की रेड कर इस धंधे में लिप्त लोगों को काबू कर रही है। 2 दिन पहले भी महिला पुलिस ने 2 महिलाओं सहित एक युवक को गिरफ्तार किया था। वहीं सोमवार को हुई रेड में भी पुलिस ने कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)