जरूरत पडऩे पर भगौड़े आदित्य इन्सां पर बढ़ाई जाएगी इनामी राशि

Edited By Shivam, Updated: 23 May, 2018 07:56 PM

prizes will be increased on need at aditya insa

25 अगस्त को सीबीआई कोर्ट द्वारा डेरा प्रमुख राम रहीम को यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद भड़के दंगो को लेकर पुलिस जांच कर रही है, लेकिन पुलिस एसआईटी टीम अभी तक दंगो के मास्टर माइंड आदित्य इंसा को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। नौ महीने का समय...

पंचकूला(धरणी): 25 अगस्त को सीबीआई कोर्ट द्वारा डेरा प्रमुख राम रहीम को यौन शोषण मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद भड़के दंगो को लेकर पुलिस जांच कर रही है, लेकिन पुलिस एसआईटी टीम अभी तक दंगो के मास्टर माइंड आदित्य इंसा को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। नौ महीने का समय बीतने के बाद भी पुलिस आदित्य इंसा को जल्द गिरफ्तार करने की बात कर रही है। पिछली 21 मई को पंचकूला अदालत द्वारा आदित्य इंसा को भगोड़ा घोषित कर दिया गया है और आदित्य इंसा की प्रॉपर्टी अटैच करने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी।

 यह जानकारियां देते हुए पंचकूला पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने कहा कि आदित्य इंसा को पकडऩे के लिए पंचकूला पुलिस ने अथक प्रयास किए हैं। उन्हें खेद है कि अभी तक वह आदित्य इंसा को गिरफ्तार नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि आदित्य इंसा के बहुत नजदीक पहुंच चुके थे लेकिन वह मिस हुआ है। आदित्य इंसा को न पकड़े जाने से उन्हें लगता है कि उसने किसी भी दोस्त-रिश्तेदार से सम्पर्क नहीं किया है, जिसके चलते उनका काम मुश्किल हुआ है।

उन्होंने बताया कि आदित्य इंसा पर 5 लाख का इनाम है अगर इनामी राशि बढ़ाए जाने से उसकी गिरफ्तारी होने की सम्भावना होती है तो इनामी राशि बढ़ा भी सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!