प्राचार्य ने खेलने से मना किया स्कूल, युवकों ने उठाया खतरनाक कदम

Edited By Isha, Updated: 05 Jan, 2020 11:11 AM

principal refuses to play school youths take dangerous steps

दादरी जिले के गांव रानीला राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल में क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों ने प्राचार्य पर हमला कर दिया। घायल पिं्रसीपल को दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को

भिवानी: दादरी जिले के गांव रानीला राजकीय सीनियर सैकेंडरी स्कूल में क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों ने प्राचार्य पर हमला कर दिया। घायल पिं्रसीपल को दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पी.जी.आई. रैफर किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव रानीला के सरकारी स्कूल में लाइफ स्किल डिवैल्पमैंट का कैम्प चल रहा था जिसमें करीब 50 विद्याॢथयों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। वहीं स्कूल प्रांगण में गांव के ही कुछ युवा भी क्रिकेट मैच खेल रहे थे। बताया जा रहा है कि खेल के दौरान गेंद कई बार प्रशिक्षण ले रहे बच्चों के बीच जा गिरी। जिस पर प्राचार्य अनिल कुमार ने क्रिकेट खेल रहे युवाओं को खेलने से मना किया लेकिन वे नहीं माने।

इसकी कुछ देर बाद ही बॉल फिर से कैम्प स्थल पर आ गिरी और प्राचार्य को लगी जिसके बाद प्राचार्य ने उक्त युवकों को वहां न खेलने की बजाय कहीं बाहर जाने की बात कही जिसके बाद खेल रहे युवाओं में से करीब आधा दर्जन ने दबंगता दिखाते हुए प्राचार्य के साथ बदतमीजी करते हुए मारपीट कर डाली जिससे प्राचार्य अनिल कुमार को काफी चोटें लगी। घायल प्राचार्य को दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!