जिद्द पकड़कर बैठे हैं रोडवेज कर्मचारी, समझौता नहीं करेगी सरकार

Edited By Deepak Paul, Updated: 17 Oct, 2018 02:25 PM

press conference of transport department

प्रदेश में दो दिन से रोडवेज कर्मियों की हड़ताल पर परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की। देखिए लाइव

चंडीगढ़(धरणी): प्रदेश में दो दिन से रोडवेज कर्मियों की हड़ताल पर परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव धनपत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हैं। जो सरकार के साथ- साथ कोर्ट के अदेशों का भी उल्लंघन कर रहे हैं। लेकिन सरकार इनके अागे झूकने वाली नहीं है। अगर ये अपनी जिद्द पकड़कर बैठे है तो बैठे रहे इनके साथ सरकार झुककर राजीनामा नहीं करने वाली है। उन्होंने कहा कि केवल हरियाणा में ही रोडवेज बसें चला रही है जबकि सभी राज्यों में कॉर्पोरेशन द्वारा ही बसे चल रही है। 

सचिव धनपत राय ने यूनियन के बड़े नेताओं पर भी अारोप लगाए है। उनका कहना है कि यूनियनों द्वारा चुने गए बड़े -बड़े नेता लोगों को हड़ताल में अागे करके खुद अंडरग्राउंड हो चुके हैं, हालाकि अंडरग्राउंड हुए कुछ नेताओं पर कोर्ट में केस चल रहा है, जो कि जमानत पर बाहर अाए हैं। धनपत राय ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को चनौती देते हुए कहा कि कर्मियों के पास अाज तक का समय है अगर कल तक हड़ताल को खत्म नहीं किया गया तो जल्द इन्हें यहां से चलता किया जाएगा। अगले एक हफ्ते में कंडक्टरों-ड्राइवरों की भर्तियां होंगी। 

हालाकि विभाग द्वारा हड़तालियों को वापस लौटने की अपील की गई है। उनका कहना है कि हड़ताल को खत्म कर कर्मचारी अपने काम पर लौटे। किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। हालाकि जिन लोगों पर हड़ताल के दौरान या उससे पहले तोड़फोड़ की एफआईआर दर्ज है। उनपर कोई रहम नहीं किया जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होकर रहेगी। सचिव का कहना है कि त्यौहारों का सीजन है बाजारों में अधिक भीड़ है। लोगों को अपने रिश्तेदारों से मिलने जाना होता है, लेकिन इन कर्मचारियों ने बहुत गलत समय पर हड़ताल की है। इस हड़ताल के चलते ये सरकार की गुडविल को खराब कर रहे हैं। सचिव ने ये भी बताया कि 24 घंटों की हड़ताल से करीब 8-9 करोड़ का नुकसान होता है। कर्मियों द्वारा की गई हड़ताल का अाज दूसरा दिन है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अबतक कितना नुक्सान हो चुका है। वहीं फोन पर बिमारी का बहाना लगाकर छुट्टी लेकर गए पलवल रोडवेज के जीएम लाजपत राय पर कहा कि उनको सस्पेंड करवाने की सिफारिश सीएम से की गई है। इसके अलावा रेवाडी, बहादुरगढ़ में भी कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। 


 

देखिए घनपत सिंह की लाइव पीसी 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!