भगवतगीता पर राष्ट्रपति ने किया अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन, भाषण हरियाणवी बेटियों को समर्पित

Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Nov, 2017 07:36 PM

president inaugurates international seminar on bhagvad gita

धर्मनगरी में अंतर्राष्ट्रीय गीता दर्शन के परिप्रेक्ष्य विषय पर होने वाली अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में उनकी तरफ से दिया गया भाषण हरियाणा की बेटियों को समर्पित रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता...

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड):धर्मनगरी में अंतर्राष्ट्रीय गीता दर्शन के परिप्रेक्ष्य विषय पर होने वाली अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में उनकी तरफ से दिया गया भाषण हरियाणा की बेटियों को समर्पित रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने की जबकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल विशिष्ट अतिथि रहे। इसके अलावा इस मौके पर हिमाचल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत देश व दुनिया से बड़ी संख्या में विद्वान भी इस मौके पर पहुंचे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संबोधन में कहा कि वह अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में गीता की बातों के अलावा हरियाणा की बेटियों की बात जरुर करेंगे।
PunjabKesari
उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा चलाए गए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान को प्रशंसनीय बताया। गिरते लिंगानुपात को रोकने के लिए सरकार ने जो कार्य किया उससे 2011 में 1000 के पीछे 819 लड़कियां थी लेकिन वर्ष 2015 में 1000 के पीछे 937 तक आंकड़ा पहुंच गया। इस पर राष्ट्रपति ने खट्टर सरकार की पीठ भी थपथपाई। हरियाणा की बेटियों की बात करते हुए उन्होंने सबसे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का जिक्र किया।
PunjabKesari
इसके अलावा कल्पना चावला के बारे में कहा कि उसने तो ब्रह्मांड को चीर दिया था। संतोष यादव ने दो बार एवरेस्ट पर फतह पाई साक्षी मलिक गीता व बबीता फोगाट ने कुश्ती में देश का नाम रोशन किया। अंत में परिणीति चोपड़ा और मानुषी छिल्लर का जिक्र करते हुए कहा कि हरियाणा में जन्मी बेटियों पर उन्हें गर्व है। यह सब गीता के कर्मयोग का ही उदहारण है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!