Edited By Isha, Updated: 05 Apr, 2022 01:03 PM
पंजाब के प्रस्ताव के विरोध में विधानसभा के विशेष सत्र दौरान इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि हम शुरू से ही चंडीगढ़ के समर्थन में हैं। हरियाणा के हक पर राजनीति की गई है। उन्होंने कहा कि शाह
चंडीगढ़(धरणी): पंजाब के प्रस्ताव के विरोध में विधानसभा के विशेष सत्र दौरान इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा कि हम शुरू से ही चंडीगढ़ के समर्थन में हैं। हरियाणा के हक पर राजनीति की गई है। उन्होंने कहा कि शाह कमीशन की रिपोर्ट पर राजनीति की गई है। कमेटी ने दोनों प्रदेश की सीमाएं तय की थी और चंडीगढ़ को दोनों प्रदेशों की राजधानी बनाया गया था।
उन्होंने कहा कि एसवाईएल के लिए हमने लंबी लड़ाई लड़ी है। सुप्रीम कोर्ट ने एसवाईएल निर्माण का आदेश दिया था और हरियाणा के हक में फैसला सुनाया था, लेकिन फिर भी हरियाणा को पानी नहीं मिला। चौधरी देवीलाल के समय एसवाईएल पर सबसे ज्यादा काम हुआ है। प्रदेश सरकार ने समय रहते कोशिश की होती तो आयोजन का निर्माण हो गया होता।